छपरौली (बागपत)।
क्षेत्र के गोडविल इंटर कॉलेज किरठल में नए सत्र का शुभारंभ यज्ञ से किया गया। यज्ञ में कॉलेज के शिक्षक स्टाफ के साथ छात्र व छात्राओं ने आहुति दी।
कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के अतिरिक्त अन्य सभी कक्षाओं के छात्र व छात्राओं को परीक्षा परिणाम घोषित किए । इसमें सभी कक्षाओं से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान घोषित किए । कक्षा में स्थान पाने वाले छात्र और छात्राओं को कॉलेज के प्रधानाचार्य सुबोध चौहान ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य ने बताया शासन के निर्देशानुसार कॉलेज में यूपी बोर्ड की कक्षाओं के लिए एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कर दिया गया है।