दोघट (बागपत)।
दोघट नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 में विकास कार्यों के लिए 9.40 करोड़ रुपये का बजट पारित किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता चौधरी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 208-19 में अनुमानित आय 9.41 करोड़ रुपये के सापेक्ष 9.40 करोड़ रुपये व्यय का अनुमानित बजट सर्व सम्मति से पारित किया । बैठक में सब्जी आढ़त और मुर्दा मवेशी के ठेके छोड़े जाने का भी प्रस्ताव पास किया । इसमें कहा कि 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। पथ प्रकाश पर भी धनराशि खर्च होगी। हैंडपंपों के रिबोर, जल निकाली आदि का भी कार्य कराए जाएंगे। बैठक का संचालन ईओ सूर्य प्रकाश ने किया। इसमें वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार व सभासद घरभरी, सतीश पंवार, इरफान, सुनीता, अमित, पूनम, मुकाल तली, संजीव, शाकिर, रामकली, रतन सिंह, बिजेंद्र उर्फ लाला आदि रहे।