बड़ौत (बागपत)।थाना पुलिस ने नवरात्र को देखकर नगर में खुली मीट की दुकान को बंद कराने का अभियान चलाया। बड़का रोड, सरकुलर रोड, फूंस वाली मस्जिद पर खुली मीट की दुकानों को बंद कराया और चेतावनी दी कि यदि दुकान खुली तो कार्रवाई होगी।