फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। छपरौली विधायक चौधरी सहेंद्र सिंह ने क्षेत्र का दौरा कर विकास निधि से चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक लूंब गांव में विधायक निधि से बन रहे खड़ंजा निर्माण की जांच को लेकर कार्यकर्ता सहित मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कुछ ग्रामीण भी मौजूद रहे। किसानों ने बताया कि गांव में इस रास्ते की हालत बहुत ही खराब हो चुकी थी। गन्ने की बुग्गियों को रास्ते पर चलने में असुविधा होती थी। कई बार तो रास्ते पर पानी भरा होने के कारण बुग्गियां फंस जाती थीं। इस रास्ते के निर्माण से किसानों को बहुत राहत मिल रही है। सहेंद्र सिंह ने ठेकेदार को फोन करके बताया कि विकास कार्यों को लेकर जरा भी लापरवाही न करें और सही मानकों के अनुसार ही खड़ंजा निर्माण कार्य पूर्ण करे। कार्य मे कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें