दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में युवा दिवस पर भारतीय युवा दल बैठक हुई। इसमें स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। बैठक में संजीव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युग पुरुष थे। उन्होंने भारत की वैदिक संस्कृति को देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंचाया। उन्होंने युवाओं से उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई विद्युत दरों पर चर्चा की और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। इसमें भीम, अनिल, अखिलेश, देवेंद्र, अरविंद, दीपक, विनीत राणा, कुलदीप, सोनू कुमार, गोटी, मोनू पहलवान, विकास कुमार आदि रहे।