बगैर मान्यता चल रहे स्कूल को नोटिस
बागपत। हिलवाड़ी गांव में बगैर मान्यता चल रहे स्कूल के संचालक को एक लाख रुपये का नोटिस जारी किया गया है। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि आर्यन पब्लिक स्कूल को एक लाख रुपये राज कोष में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय को किसी भी स्तर से मान्यता प्राप्त नहीं है, जो गैरकानूनी है। बीएसए ने कहा कि विद्यालय बंद कराकर बच्चों का दाखिला नजदीक के परिषदीय विद्यालय में कराया जाएगा। धनराशि जमा न करने पर आरसी जारी इसकी वसूली की जाएगी।