खेल स्पर्धाओं का समापन
बिनौली। एमजेएम पब्लिक स्कूल जिवाना गुलियान में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम मुकाबलों के बाद सीनियर बालक वर्ग की ऊंची और लंबी कूद में अक्षय प्रथम और हर्ष धामा दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में विशाल प्रथम और रौनक दूसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में विश्वाश प्रथम, प्रिंस दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में वर्तिका प्रथम और स्वीटी दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद मे बालिका वर्ग में स्वीटी प्रथम और निकिता दूसरे स्थान पर रही। रस्साखींच बालिका वर्ग में प्रताप और टैगोर सदन संयुक्त रूप से प्रथम रहे। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में प्रताप और बोस संयुक्त रूप से प्रथम रहे। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा और प्रबंधक वेदपाल सोलंकी ने प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।