फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने का आहवान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। खंड विकास कार्यालय बिनौली परिसर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) की बैठक हुई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। बैठक में जनपद के संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गयी। बैठक में संगठन के वेस्ट यूपी अध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि कर किसान और उपभोक्ताओं की कमर तोड़ने का काम किया है। गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने में सरकार के तमाम प्रयास और दावे गलत साबित हुए हैं। निजी चीनी मिले मनमानी कर रही है। जनपद में सड़कों की हालत खस्ता है। उन्होंने कहा संगठन किसान और आम जन की समस्याओं के प्रति गंभीर है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए रहतना के ग्राम प्रधान भारतवीर सिंह को जिला सचिव और खपराना ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह को संयुक्त सचिव नियुक्त किया। बैठक में वेस्ट यूपी उपाध्यक्ष शेलेंद्र ठाकुर, जिलाध्यक्ष यशराम धामा, नरेश त्यागी, प्रेम सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें