बागपत। निकाय चुनाव के मतदान में अमीनगर सराय 86.10 प्रतिशत मतदान के साथ पहले स्थान पर रहा। जबकि बड़ौत 66.4 फीसदी वोट के साथ आठवेें स्थान पर रहा। दोघट और टटीरी में 77.6 फीसदी वोट पड़े और दोनों तीसरे स्थान पर रहे। छपरौली के मतदाताओं ने 71.2 प्रतिशत, टीकरी में 68.10, बागपत में 66.41 और खेकड़ा 70.83 प्रतिशत मतदान हुआ।