फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम से मिले फतेहपुर पुट्ठी के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फतेहपुर पुट्ठी गांव के लोगों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। एडीएम विधान जायसवाल को बताया कि 14 नवंबर की रात को काला बाजारी के लिए जा रहा गेहूं और चावल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, इसका चालक शहजाद निवासी बिलौचपुरा था। इसमें 50-60 क्विंटल के करीब गेहूं और चावल लदा था। मौके पर पुलिस को भी बुलाया । पुलिस से संबंधित राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की । एडीएम को बताया आज तक भी इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि सभी की वीडियो क्लिप बनी हुई। उन्होंने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें मंजू सिंह, अशोक, विजय, अमित, साहब सिंह, सतेंद्र, विनोद कुमार, कुलदीप, संजीव कुमार, रोबिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें