बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में चल रहे स्काउट एवं गाइड शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षक ने रामकिशन ने शिष्टाचार के तरीके बताए। प्रभात फेरी निकाली । तंबू निर्माण का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षुओं को गांठ बांधने की जानकारी। सीटी के संकेत और दिशा का ज्ञापन कराया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, डॉ. उमलेश रानी, गौरव कुमार, विश्वनाथ गौतम, पवन कुमार, कपिल कुमार, गजे सिंह, गुरदास सिंह मौजूद रहे।