फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में रूकैय्या ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक भड़ल में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता के संकुल प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय धनौरा-टीकरी की छात्रा रूकैय्या प्रथम, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय भड़ल की छात्रा फूल कुमारी द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय भड़ल की छात्रा पूजा तृतीय रही। खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भड़ल की टीम प्रथम रही। लंबी कूद में रूकैय्या प्रथम, दीपांशी द्वितीय और डोली तृतीय रही। बाल वर्ग की लंबी कूद में पवन भड़ल प्रथम, मोईन द्वितीय और राहुल तृतीय रही। कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय नंबर एक भड़ल की टीमें प्रथम रही। इसमें प्रधानाध्यापक विकास राणा, चंद्रपाल, राकेश, सुमन, सुदेश, प्रीति, वैशाली, देश पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें