बड़ौत (बागपत)। नसीमा पत्नी एहसान पुट्ठी धनौरा गांव की रहने वाली है। उसे प्रसव के लिये मंगलवार की रात सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया । बच्ची के घुटने ऊपर को मुड़े हुए थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने उसके पैर सीधे करने की कोशिश की ,लेकिन वे सीधे नहीं हुए । सीएचसी अधीक्षक मुकेश उपाध्याय ने बताया कि यह थरोडो माइंड बीमारी है जो पूरे विश्व में पाई जाती है। ये बीमारी गर्भवती महिला द्वारा दर्द की गोलियों का सेवन करने से होती है। गर्भावस्था में अनावश्यक दवाइयों का सेवन गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।