बड़ौत (बागपत)।
बावली रोड के विश्वकर्मा मंदिर से विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा निकाली। इससे पहले सुबह के समय हवन किया।
विश्वकर्मा जयंती पर बावली रोड पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हवन का आयोजन किया । इसमें समाज के लोगों ने भाग लिया। शाम को विश्वकर्मा मंदिर से विश्वकर्मा भगवान की बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली । शोभायात्रा का उद्घाटन भाजपा नेता सुधीर मान ने किया। मुख्य अतिथि श्रीकांत भारद्वाज रहे। शोभायात्रा का जुलूस बावली रोड से शुरू होकर बिजरौल रोड, अग्रसेन मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, सारंग सिनेमा रोड, गांधी रोड, नेहरू मूर्ति होकेर बावली रोड पर समाप्त हुआ। शोभायात्रा में बैंड धार्मिक धुने बजाते चले। इनके बीच में शेषनाग कृष्ण पर, शिवजी-पार्वती, देशभक्ति की भव्य झांकियां चली। सबसे पीछे विश्वकर्मा भगवान रथ में सवार रहे। इनकी जगह-जगह पूजा की । इस मौके पर प्रसाद वितरण सीताराम पंाचाल, रहतू सिंह ने किया। इसमें प्रधान गंगाराम पांचाल, अध्यक्ष राकेश पांचाल, दीपक पांचाल, रामकुमार पांचाल, राजू, प्रमोद, बाबू, मामचंद, राजेंद्र आदि रहे।