बड़ौत (बागपत)। प्रवर डाक अधीक्षक ने प्रधान डाकघर बड़ौत में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने उप डाक पालों, ग्राम सेवकों और ग्राम पोस्टमास्टरों को बताया सुकन्या समृद्धि योजना में 0 से 10 साल तक की कन्या का खाता खोला जाना है, प्रधानमंत्री बीमा योजना में धारक के खाते से 12 रुपये की सालाना कटौती और एक लाख रुपये का बीमा, अटल पेंशन योजना, डाकघर बचत योजना, चेक और एटीएम तुरंत जारी करने, ग्रामीण डाक बीमा योजना की जानकारी दी। इसमें पोस्टमास्टर बड़ौत अशोक कुमार शर्मा, सहायक डाक अधीक्षक देवेंद्र सिंह, सब डिवीजन इंस्पेक्टर वीेके सिंह, ग्रामीण डाक सेवक यूनियन के मंडल सचिव बिजेंद्र सिंह तोमर ने भी संबोधित किया।