ब्लाक अफसरों ने रात के समय गांव में डाला डेरा
बड़ौत (बागपत)।
शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी आज बागपत जनपद का दौरे कर विकास कार्यों का जायजा करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक व ब्लाक अफसरों में हड़कंप मचा है। नोडल अधिकारी के दौरों को देखकर ब्लाक अफसरों ने रात के समय गांव में डेरा डाल दिया है। पूरी रात अधिकारी व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटे रहे। बीडीओ प्रेमचंद पूरी रात व्यवस्थाओं को सुधारने मेें जुटे रहे। गांव में फैली अनियमितता पर बीडीओ ने कर्मचारियों व सचिव की जमकर क्लास ली। बड़ौत सीएचसी पर ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सीएचसी में फैली अनियमितता को दुरुस्त करने में जुटे रहे।