फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से दूर होती है बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आदर्श मांटेसरी पब्लिक स्कूल में बच्चों को यौगिक क्रियाएं कराई। रोगों से बचाव को नियमित योग करने के लिए प्रशिक्षकों ने जागरूक किया।
विज्ञापन

रविवार को शहर के पुराना कस्बा में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार ने दो दिवसीय योग शिविर लगाया। स्कूली बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों को प्रशिक्षक अजय कुमार और उमाशंकर ने योग कराया। उन्होंने कहा भागदौड़ भरी जिंदगी में बीमारियों ने लोगों को जकड़ लिया है। उन्होंने कहा 10 से 20 मिनट के नियमित योग से कैंसर सहित गंभीर रोगों पर काबू पाया जा सकता है। इसमें मास्टर अनंतराम चौहान, डॉ. मनोज विश्नोई, नरेश मलिक, संजय कौशिक, राधेश्याम सिंह, अंकुर त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें