सिपाही की पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
बड़ौत (सहारनपुर)। बिजरौल रोड़ रेलवे क्रासिंग के नजदीक सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस के आगे कूदकर यूपी पुलिस के सिपाही की 50 वर्षीय पत्नी ने आत्महत्या कर ली। हादसे में जान गंवाने वाली सुनीता पत्नी सुभाष तोमर बिजरौल गांव की रहने वाली थी। उसका पति सहारनपुर पुलिस लाइन में यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात है। वह कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शुक्रवार तड़के वह घर से निकल आई और बिजरौल रोड़ रेलवे क्रासिंग के पास 14545 जनता एक्सप्रेस के सामने कूद गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बड़ौत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर परिजन वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।