फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में तिरंगा फहराकर धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

फूंस वाली मस्जिद के मदरसा नूरिया में ध्वजारोहण हुआ। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर कौमी तराना और प्यारा भारत हमारा, सबसे सुंदर सबसे प्यारा हिंदुस्तान हमारा गीत गाकर शमा बांधा। इस मौके पर शहर इमाम और जमीयत उलेमा ए हिंद के जिला महासचिव मौलाना आरिफ उल हक ने कहा देश की आजादी के लिए लाखों वीरों ने जान गंवाई है। उन्होंने कहा आजादी की लड़ाई में मुस्लिम संगठनों का भी महत्व रहा है। इसमें मौलाना रियाज और हाजी चौधरी अख्तर ने एकता बनाने का जोर दिया। इसमें डॉ. इरफान, मोहम्मद आरिफ, हारूण मलिक, शकील एडवोकेट, कारी सादिक, शहनवाज, कारी फर्जुदीन, मुस्तकीम अहमद, रिजवान मलिक, शमशाद, फहीम अहमद, इमरान मलिक, शाहबाज सैफी आदि रहे। मदरसा इस्लामिया फैजे रहीमिया मीना मस्जिद बड़ौली रोड पर भी एक अजीमुसान तकरीबे आजादी मुनअकद की। इसकी शदारत इदारा हाजा के सरपरस्त और सदर हाजी इफ्तिकार ने की और रहमाने खुशी के तौर पर डॉ. मोहम्मद इकबाल ने शिरकत की। हाजी इफ्तिकार ने मोहब्बत से रहने की बात कहीं। इसमें आजम साहब, इसरार, फुरकान, आसिफ, सलीम, सोनू, रियाजुदीन, नसीम, मुर्करम, पंकज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें