फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न होने पर खातेदारों का बैंक में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सिंडिकेट बैंक शाखा बावली में दो दिन से भुगतान कार्य न होने पर खातेदारों ने बैंक पर हंगामा किया और चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं हुआ तो धरना शुरू कर देंगे। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में गांव के व क्षेत्र के ग्राहक बैंक शाखा पर पहुंचे और भुगतान की मांग की, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने मना कर दिया, इससे ग्राहक आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। ग्राहकों का कहना था कि दो दिन से बैंक से भुगतान नहीं किया जा रहा है और कर्मचारी अभद्र व्यवहार करते हैं। काफी समय तक हंगामे की स्थिति बनी रही। ग्राहकों ने कहा कि यदि बैंक से भुगतान नहीं किया गया तो वे बैंक पर धरना शुरू कर देगे। इस संबंध में बैंक प्रबंधक से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला। हंगामा करने वालों मेें हरेंद्र, हरवीर, पप्पू, राकेश ,सत्यपाल, बिटटू, दीपक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें