खेकड़ा (बागपत)।
रविवार को नगर के मोहल्ला अहिरान में सपा नगर अध्यक्ष जगपाल यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नगर अध्यक्ष जगपाल यादव ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है। डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि ग्यारह मार्च की दोपहर तीन बजे खेकड़ा नगर के मोहल्ला मुंडाला स्थित संतों के बाडे़ में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सभा को संबोधित करेंगे। इसकी अध्यक्षता मास्टर रणजीत सिंह ने की। संचालन नवाब आढ़ती ने किया। इसमें मुन्ना सलमानी, शकील, सतीश वाल्मीकि, रघुवीर ठेकेदार, गिरवर, नरेश कुमार, सुरेंद्र, राकेश, विजयपाल पांचाल, कामिल, राशिद, सलमान आदि रहे।