छपरौली (बागपत)। कस्बे के भाजपा विधि प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष तेजवीर सिंह एडवोकेट की आवास पर बैठक हुई। इसमें पीड़ित को नि:शुल्क न्याय दिलाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से कहा वे आगामी लोकसभा चुनाव में विजय श्री पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें और भाजपा की विकास, सुरक्षा एवं आतंकवाद के खिलाफ की गई रणनीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की सकुशल भारत वापसी पर भाजपा सरकार द्वारा लिए गए कूटनीतिक प्रयासों की सराहना की गई। जिला संयोजक अजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र वशिष्ठ, प्रमोद खोखर, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।