बड़ौत (बागपत)। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर पाकिस्तान के पुतले के साथ जुलूस निकाला और पाक के पुतले का दहन किया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर और महामंत्री दीपक राठी के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्रित हुए और शहर में जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पाक को जल्द ही बड़ा जवाब दे। इसके साथ ही भारतीय पायलट को जल्द ही पाक से लाने की मांग की गई। इसमें संतोष जैन, दिनेश शर्मा, सत्यपाल पंवार, विनेश, कुलदीप, ईश्वर, वीरेंद्र शर्मा, आनंद तोमर, तेजवीर सिंह, संजीव तोमर रूपेश, मदन पाल, वीरेंद्र चौहान, निखिल, रविंद्र, राजीव तोमर, विपिन, शौकेंद्र, विनोद, वेदपाल, भूप्रकाश आदि रहे।