अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया । पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा, सीओ दिलीप सिंह ने दीप जलाकर किया। विधायक ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ चरित्र निर्माण और संस्कारों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक मनोज आर्य एडवोकेट, अध्यक्ष पूर्व सभासद अशोक सिंघल, राजपूत विकास मंच के जिलाध्यक्ष विजय सिंह फौजी, परविंद्र आर्य, प्रियंका आर्य ने विचार रखे। संचालन आचार्य अजीत सिंह ने किया। प्रधानाचार्य सुशीला ने आभार जताया। इसमें सहदेव, राजेंद्र सिंह, जनक सिंह सोम, सर्वजीत सिंह, रमेश कुशवाहा, सतवीर सिंह, नरेंद्र चौहान आदि रहे।