फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसुइया ने जालंधर में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पंजाब के जालंधर में हुई वुशू प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज की सूजरा की छात्रा अनुसुइया ने स्वर्ण पदक जीत। राज वुशू क्लब के कोच राज विपिन जोशिया ने बताया कि 18वीं सब जूनियर वुशू नेशनल प्रतियोगिता 22 से 27 जनवरी तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब में हुई थी। क्लब की खिलाड़ी और जनता इंटर कॉलेज सूजरा की छात्रा अनुसुइया ने 52 केजी में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । उसने राजस्थान की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गांव पहुंचने पर खिलाड़ी का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह तंवर, शालू, मोनिका भारद्वाज, मुकेश प्रधान, आस करण, प्रदीप गुर्जर, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें