फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों की जांच के लिए समिति बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिनौली ब्लॉक के फखरपुर शेखपुरा में बने 102 शौचालयों की जांच के लिए तीन अधिकारी समिति जांच करेंगे। सात दिन में अपनी रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय में देंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने जांच अधिकारी नामित किया है। फखरपुर शेखपुरा में प्रशासन ने 102 लोगों के यहां शौचालय बनाए थे। लोगों ने जिला पंचायत राज विभाग में शिकायत दर्ज कराई की यहां मानक के अनुसार शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया है। निम्न स्तर के दरवाजे और ईंटों का इस्तेमाल किया गया है। शिकायत के बाद डीपीआरओ आलोक शर्मा ने जिला समन्वयक, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जांच करने की जिम्मेदारी दी। निर्देश दिए सात दिन में रिपोर्ट देंगे। इसकी फोटोग्राफ सहित अपनी जांच आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें