बागपत। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया सर्दी को देखकर कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय 11 और 12 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया। इसमें सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालय भी शामिल है। इंटर कॉलेजों में चल रहे कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों पर भी आदेश लागू रहेगा। बीएसए ने बताया कि बढ़ती सर्दी को देखकर डीएम के आदेश पर यह अवकाश घोषित किया है।