चार गांवों की सड़कों के
निर्माण को मिली हरी झंडी
बागपत। जिले के चार गांवों के मार्ग के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। 4.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। ग्राम बली से दौझा मार्ग का 183.71 लाख की लागत से निर्माण होगा। जिसकी लंबाई करीब साढ़े चार किलोमीटर है। मीतली गांव से बली मोड़ तक करीब एक किलोमीटर मार्ग में 58.89 लाख में निर्माण होगा। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर लोहड्डा गांव में शहीद कोमल शर्मा द्वार से प्राइमरी स्कूल तक सीसी रोड निर्माण होगा। इसकी लागत 34.15 लाख रुपये है। इंटर कालेज धनौरा सिल्वरनगर से नेहरू स्मारक इंटर कालेज बुढैड़ा तक मार्ग का निर्माण होगा। इसकी लागत 189.65 लाख रुपये है।