खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला शेखान निवासी किसान रामबख्श (82) मंगलवार को सुबह के समय फखरपुर मार्ग स्थित अपने खेतों में टहलने गए। करीब 11 बजे जब वह खेत से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह फखरपुर रेलवे फाटक के समीप पहुंचे तो दिल्ली की ओर से हरिद्वार जाने के लिए आ रही 54475 यात्री ट्रेन की चपेट में वृद्ध आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध किसान की सिर में चोट लगी। इससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। और परिजन शव को उठाकर घर ले आए। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।