बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में चल रही चार दिवसीय खेलकूद वार्षिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया। 3000 मीटर सब जूनियर दौड़ में सोहेल, पारस, अकरम क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय रहा। जूनियर वर्ग में दीपक प्रथम और सोनू द्वितीय रहा। जबकि सीनियर वर्ग में कुशल, मोनू और जोगिंदर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहा। ऊंची कूद जूनियर वर्ग में मुसर्रत, शाहिद और सालिम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहा। तीसरे दिन बालिकाओं की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं होंगी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य वकील चंद जैन ने किया। इसमें प्रधानाचार्य वकील चंद जैन, प्रदीप शर्मा, ललित जैन, अजय राज शर्मा, पीयूष जैन, सौरभ जैन, विनोद जैन, मनीष जैन, राकेश शर्मा, अजय राज शर्मा मनमोहन सिंह, सुधीर कुमार, अभिषेक जैन आदि मौजूद रहे।