बड़ौत (बागपत)।
वीर शाहमल शूटिंग एकेडमी में सोमवार को आयोजित समारोह में केरल के तिरुवतंनतपुरम में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले शूटरों को सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ एकेडमी के अध्यक्ष कुलदीप कुमार और कोच संजीव कुमार ने किया। कोच संजीव कुमार ने बताया कि केरल के तिरुवंतनतपुरम में 14 नवंबर से सात दिसंबर तक 62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप चली। इसमें एकेडमी के शूटर अर्पित तोमर ने 10 मीटर पिस्टल यूथ वर्ग में 600 में से 581 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर कर दो स्वर्ण और एक सिल्वर पदक जीता। जबकि युविका तोमर ने 10 मीटर टीम वर्ग में 600 मेें से 563 अंक के साथ सिल्वर पदक जीता। उनका चयन दिल्ली में होने वाली इंटरनेशनल ट्रायल के लिए हुआ। इस दौरान अंकुर, तुषार, हिमांशु, उज्ज्वल, सम्राट आदि रहे।