फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल साक्षरता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल के बच्चों ने बुधवार को डिजिटल साक्षरता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
रैली का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से स्कूल परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली औद्योगिक पुलिस चौकी, अमीनगर सराय रोड, गुराना रोड, बिनौली रोड, अग्रसेन मूर्ति, बाजार पुलिस चौकी, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, कोताना रोड, बड़ौली रोड, पीएन शर्मा पार्क, आवास विकास कॉलोनी से होते हुए वापस स्कूल मेें खत्म हुई। रैली के दौरान जगह-जगह पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से बच्चों ने लोगों को संदेश दिया कि हमें भारत को एक डिजिटल देश के रूप मेें विश्व स्तर पर बनाना है। हमें सोशल नेट वर्किंग का प्रयोग तो करना चाहिए, लेकिन दुरुप्रयोग नहीं। मेधावियों को चेयरमैन हंस कुमार जैन ने सम्मानित किया। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। इसमें रविंद्र पंवार, गीतू, सूर्याण, विक्की, रॉबिन, विपिन तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें