बड़ौत (बागपत)।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम की धूम रही। इसमें छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधी।
कार्यक्रम का शुभारंभ वार्डन मधु त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि आज बेटियों के लिए पढ़ाई बहुत जरूरी है। क्योंकि जब एक बेटी शिक्षित हो जाती है तो माना दो परिवार शिक्षित हो जाते हैं। कहा कि आज बहुत से लोग गर्भ में ही बेटियों का कत्ल करा रहे हैं, जो चिंताजनक विषय है। जब बेटी ही नहीं होगी तो समाज, दुनिया, बहन, मां व पत्नी भी नहीं होगी। कार्यक्रम में छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए और समा बांधी। अंत में विद्यालय से कक्षा आठ पास करने वाली छात्राओं को विदाई दी। कक्षा सात की छात्राओं ने उन्हें तिलक लगाया। वहीं कक्षा आठ की छात्राओं ने उनके साथ अपना अनुभव सांझा किया। संचालन रश्मि ने किया। इसमें अंशिका, भारती, पूनम, पूजा, शबाना, शहजादी, मुस्कान का योगदान रहा।