अवैध रेत खनन के विरोध मेें उतरे किसान
बागपत। छपरौली के यमुना खादर में अवैध रेत खनन के विरोध में किसानों ने मोर्चा खोल दिया। खनन के रास्ते पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। किसानों का कहना है कि पुलिस को सूचना दी जाती है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। रात के समय अवैध खनन किया जाता है। ओवरलोड वाहन निकाले जा रहे हैं। किसी भी सूरत में अवैध रेत खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओवरलोड़ ट्रक मुसीबत का कारण बने हैं। सड़कें टूट रही हैं। ग्रामीणों ने अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है। रेत खनन कर रहे लोगों और किसानों के बीच टकराव के हालात बने हुए हैं। शुक्रवार रात किसान खनन के रास्ते पर पहुंचे और जाम लगा दिया। किसान सचिन, उमेश, विक्रम सिंह, पवन कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरबीर, ईश्वर सिंह, राजेंद्र, कृष्णपाल, रामबीर, राजपाल, भगत, मुखिया और नरेंद्र सिंह ने कहा कि अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।