फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सर्व समाज की हितैषी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को बिनौली में हुई। इसमें वक्ताओं ने बसपा को सर्व समाज की हितैषी बताया। बैठक में जोन इंचार्ज डॉ. महेंद्र कश्यप ने कहा भाजपा सरकार जनविरोधी है। उन्होंने कहा बसपा ही सर्व समाज की पार्टी है। बैठक में मंडल इंचार्ज जय कुमार जाटव ने बताया कि कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस को मंडल स्तर पर मंगलवार को हापुड़ में कार्यक्रम होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने की। संचालन केवल सिंह गौतम ने की। इसमें विक्रम भाटी, मांगेराम जाटव, डॉ. जोगेंद्र, श्याम सुंदर गौतम, जहान सिंह, अनिल टांक, प्रवीण कुमार, विनोद कश्यप, मांगेराम शर्मा, कंवल सिंह, रवि कुमार आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें