फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर की गलियों में जलभराव, बीमारियों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मलकपुर गांव में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने पर गांव में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। ग्रामीणों का गलियों से निकलना मुश्किल हो गया है। गांव में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। मलकपुर गांव में जलनिकासी की समस्या नासूर बन गई है। बारिश और घरों का पानी सड़कों पर भर जाता है। इससे ग्रामीणों का गलियों से निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से मुलाकात कर जलनिकासी की मांग रखी गई है। गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। जलभराव से 20 से अधिक परिवार अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। ग्रामीण अरविंद कुमार, सतेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार ने डीएम से जलनिकासी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें