फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामनौली के लोगों का तहसील में किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बामनौली गांव के ग्रामीणों ने तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देकर गांव के बीच से खेतों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग की।
बामनौली गांव के काफी संख्या में ग्रामीण प्रधान वीरेश तोमर के नेतृत्व मेें तहसील पहुंचे और नारेबाजी कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि गांव में हाईटेंशन लाइन कश्यप बस्ती से होते हुए खेतों के ऊपर से जा रही है, वह जर्जर हालत मेें हैं, कई बार तार टूटकर गिर चुके हैं, कभी भी बड़ी दुघर्टना हो सकती है। तीन अगस्त को भी तार टूटकर सूरजवीर कश्यप के मकान पर गिर गया था, उसके बच्चे बाल-बाल बच गए थे, कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, उन्होंने एसडीएम से हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग की। इस अवसर पर राम कुमार, सूरजवीर, हरिओम, पुष्पेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें