फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने जल संरक्षण के उपाएं बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल में जल संरक्षण विषय पर मंगलवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें स्कूली बच्चों को जल संरक्षण के उपाय बताएं।
निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि आज लोग अपने स्वार्थ के चलते अंधाधुंध जल दोहन कर रहे है। इससे जल स्तर घट रहा है। शुद्ध पेयजल का भी संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि आज जहां मनुष्य को एक गिलास पानी की आवश्यकता होती है, वह उसके स्थान पर एक बाल्टी पानी का इस्तेमाल करता है। इससे आने वाले भविष्य मेें बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने किस तरह जल संरक्षण किया जा सकता है आदि लिखकर विचार व्यक्त किए। इसमें सीनियर वर्ग मेें अनिकेत प्रथम, सुनील द्वितीय और राखी तृतीय रही। जबकि जूनियर वर्ग में सुषमा प्रथम, आरती द्वितीय और दीपक तृतीय रहा। विजेताओं को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें