फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर नहीं पहुंचा सरकार का प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में सीएचसी शुरू कराने के लिए चल रहा धरना पर 50वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार विकास के ढोल पीट रही है लेकिन टीकरी में आज तक किसी भी सरकारी मंत्री या प्रतिनिधि ने धरनास्थल पर पहुंचकर लोगों की सुध नहीं ली है। जब तक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मौके पर आकर समस्या का निस्तारण नहीं कर देते तब तक धरना जारी रहेगा। ग्रामीण सीएचसी को चालू कराने की मांग पर अड़े है। दोपहर बाद स्वामी प्रेमानन्द महाराज द्वारा रामकथा का वाचन किया गया। धरनारत लोगों में मास्टर महेंद्र सिंह राठी, मास्टर चरण सिंह, शिवकुमार राठी, अमरजीत राठी, रमेश भगत, हरिओम, ओमपाल भगत, प्रमोद, कौशल कश्यप, सचिन, आबिद, बाबूराम, विनोद राठी, राजेंद्र शर्मा, सविता देवी, प्रवीना, गुलिस्तां, सुशीला, आरू, नसरीन, प्रेम देवी, सोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें