फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में न पहुंचने पर तीन अफसरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल द्वारा ली गई आईसीडीएस की बैठक में बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी और उप कृषि निदेशक के न पहुंचने पर नोटिस जारी किया। साथ ही चेतावनी दी यदि बैठकों में इसी प्रकार अनुपस्थित रहेंगे तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी और शासन को लिखा जाएगा। डीपीओ के पोषाहार वितरण की कोई सूचना उपलब्ध न कराने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। साथ ही कहा भविष्य में विभागीय समीक्षा के साथ बाल विकास परियोजना पर कितना पुष्टाहार माह में प्राप्त हुआ तथा कितना पुष्टाहार केंद्रों को भेजा। अवशेष की स्थिति के साथ बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें