फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होते ही अस्पतालों में बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश होते ही अस्पतालों में बढ़े मरीज
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बारिश और फिर उमस के बीच सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त सहित अन्य बीमारियों के रोगी अस्पतालों में काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक के मुताबिक बारिश और उमस के साथ ही दूषित जल जैसी स्थिति में बुखार, खांसी, जुकाम, डायरिया आदि से संबंधित करीबन 120 मरीज सीएचसी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बारिश और फिर धूप के कारण अस्थमा के रोगियों की परेशानी बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि सीएचसी पर तैनात कर्मचारियों और चिकित्सकों को निर्देशित किया जा चुका है कि यदि कोई इलाज मेें लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उधर, नगर में के निजी चिकित्सकों के यहां पर भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें