अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब की ओर कस्बे के वेणु लायंस नेत्र चिकित्सा केंद्र पर मलकपुर निवासी आशीष कुमार का आईएएस बनने पर स्वागत किया। अभिमन्यु गुप्ता ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें उचित शिक्षा एवं प्रशिक्षण की आवश्यकता है। आशीष ने बताया कि एससीबोस इंटर कॉलेज बड़ौत से इंटर किया। फिर करोड़ीमल कॉलेज दिल्ली से बीएससी और एमए करने के बाद प्रथम प्रयास में ही आईएएस में 862वीं रैंक प्राप्त की। इस दौरान डॉ. राम लाल, संजीव शर्मा, अतुल जिंदल, अंकित जिंदल, प्रदीप कुमार, सचिन सिंघल, दीपक गोयल, प्रदीप नैन आदि रहे। ब्यूरो