दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चलवाने की मांग को लेकर दसवें दिन भी धरना जारी रहा। उनका कहना है कि समाधान होने तक धरना समाप्त नहीं होगा। धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि सरकार सीएचसी को चालू कराना नहीं चाहती। शासन-प्रशासन आम जनता की अनदेखी कर रहा है। उन्हें किसी की चिंता नहीं है। अधिकारी अभी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जब तक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मौके पर आकर सीएचसी चालू करने की घोषणा नहीं करते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मास्टर महेंद्र सिंह राठी, शिवकुमार राठी, सौरव शाका, अमरजीत, रमेश, भगत, प्रमोद राठी, शाहिद बेग, ओमबीर शर्मा, मोहम्मद हकीमू, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र, अरशद, साजिदा, ओमपाल, मौसम आदि रहे।