बागपत। जनपद में सोमवार को पारा 42 डिग्री रहा । इससे सड़क सुनीं नजर आईं, बाजारों से सूने रहे। लोग देर शाम तक भी घर से बाहर निकलने से बचते नजर आए। ओपीडी में मरीजों की संख्या भी सैकड़ों में रही। प्रचंड गर्मी के कारण सोमवार का लोगों ने परेशानियां झेली। लोगों के लिए झुलसा देने वाली गर्मी की चुनौती से निपटना मुश्किल हो रहा है। दिन के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम रही, तो शाम ढलने के बावजूद भी हवा में तपिश का अहसास बरकरार रहा। लू चलने से दोपहर के समय सडक़ों पर वाहनों की संख्या प्रभावित हुआ। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे और गढ़-सोनीपत हाइवे पर दोपहर के समय दुपहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। सोमवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा।