बागपत। जिला उद्यान विभाग ने विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कृषक को मधुमक्खी के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
रविवार को जिला उद्यान विभाग के दफ्तर में आयोजित विश्व मधुमक्खी दिवस का शुभारंभ जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसान खेतों में फसलों की सुरक्षा के लिए रसायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, इस कारण खेतों में मधुमक्खी खत्म होती जा रही है। इनसे शुद्ध और विभिन्न रोगों से लड़ने वाला शहद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मधु पेड़, पौधे और मानव जीवन के लिए लाभदायक है। इसका संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए। भारत सरकार ने मधुमक्खियों को संरक्षण देने के लिए नेशनल बी बोर्ड की स्थापना की। इनके माध्यम से लोगों को मधु पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेरोजगार युवक इससे रोजगार का साधन बना सकते हैं। सरकार की ओर से 40 प्रतिशत अनुदान पर योजना संचालित की जा रही है। किसानों से अपील की कि जैविक खेत अपनाए। इससे लोगों को ज्यादा फायदा पहुंचेगा। लोगों के स्वास्थ्य पर भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसमें अरविंद कुमार, संजीव कुमार, विकास राठी, रामपाल , ब्रजपाल सिंह, ईश्वर सिंह आदि रहे।