फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन पर चल रही कर्मचारियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

इस दौरान रूपेश मलिक ने कहा कि किसी भी कीमत पर यूनियन के कर्मचारी का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। काफी समय से यूनियन कर्मचारियों के हकों के लिए संघर्षरत है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने पुरानी गारंटीड पेंशन/ फैमिली पेंशन बहाल करने, न्यूनतम वेतन एवं फिटमेंट फार्मूले में दिए जाने और निजीकरण-निगमीकरण की नीति पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग जल्द पूरी नहीं होती तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप दांगी, अयूब खान, ब्रिजेश, इमरान, सचिन, प्रशांत, अजित, धर्मपाल, सन्नी, सुबोध, संदीप तोमर, शुभम, संजीव चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें