बागपत। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट कक्षा का परिणाम अच्छा रहा। जनपद में 13855 छात्र और छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा पास की, लेकिन स्नातक की पढ़ाई के लिए जिले के डिग्री कॉलेज में सीटों की उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से करीब आधी भी नहीं है। ऐसे में सवाल है कि छात्र और छात्राएं अगर नियमित पढ़ाई कैसे कर सकेंगे। अधिकतर को प्राइवेट पढ़ाई करनी पड़ेगी या फिर मेरठ, दिल्ली और सोनीपत जैसे शहरों का रुख करना होगा।