बड़ौत (बागपत)। 74 यूपी वाहिनी एनसीसी के कैडेटों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। कैडेटों ने पोस्टर व निबंध के माध्यम से लोगों को आह्वान किया कि स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाना है। सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास करना होगा। इसमें सूबेदार जसवंत सिंह, सूबेदार कुशल कुमार सिंह, बीएचएम मंगल सिंह, हवलदार रविंद्र कुमार, विपिन कुमार, अशोक कुमार जैन, मनोज धामा, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, घनश्याम शर्मा, राज कुमार, प्रमेंद्र, राजेंद्र आदि रहे।