फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक लेकर लौटी कबड्डी टीम का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। एल्पाइन पब्लिक स्कूल लूंब की कबड्डी टीम ने यूथ गेम्स उत्तर प्रदेश कबड्डी स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेकर तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। मंगलवार को स्कूल लौटने पर क्षेत्रवासियों ने टीम के सदस्यों का स्वागत किया। टीम को लूंब बस अड्डे से स्कूल तक ढोल नगाड़ों के साथ लाया गया। प्रधानाचार्य अर्चना मित्तल ने खिलाड़ियों का तिलक कर आरती की। प्रतियोगिता 29-30 मार्च को विजयी भव: पब्लिक स्कूल बड़ौत में चली। इसमें समाजसेवी सुरेंद्र चौहान तुगाना ने टीम के सदस्यों को पांच-पांच किलो बादाम दिए। टीम के कोच विवेक मलिक ने बताया विजेता टीम 22 अप्रैल को गोवा में होने वाली यूथ गेम्स नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी । इसमें डॉ. सुशील, सुधीर डायरेक्टर, संजीव कुमार, मनोज चौहान, संजीव आर्य, संजीव तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें