चांदीनगर (बागपत)।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के कहरका गांव निवासी जयवीर पुत्र विश्वकर्मा बुधवार की रात में करीब नौ बजे अपने घेर में कार्य कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। इससे जयवीर की हालत खराब हो गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जयवीर की हालत गंभीर बनी हुई है।